फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कीटनाशक पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कीटनाशक दवा का 29 मार्च को पी लिया था। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम गंगागंज गुरौली निवासी अनुराग कुमार गोलू (25) ने 29 मार्च से पहले घर में रखी फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा को किसी तरह पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गुरसहायगंज सीएचसी भर्ती कराया। वहां से उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने से डाक्टरों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया। बुधवार रात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनुराग कुमार का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। अनुराग कुमार उर्फ गोलू अविवाहित व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें