फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। सबमर्सिबल की कोठरी का निर्माण कराते समय सरिया सीधी करने के दौरान हाईटेंशन लाइन में छूने से करंट लगते ही युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया निवासी अमर सिंह का पुत्र राजीव कुमार (23) मंगलवार की देर शाम सबमर्सिवल पर कोठरी निर्माण का कार्य करा रहा था। तभी सरिया सीधी करते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसकी चपेट में आने से राजीव झुलस गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई संजीव ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सबमर्सिबल पर लगा स्टार्टर चोरी हो गया था, जिसके चलते वहां पर कोठरी का निर्माण काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें