फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कविगुरु ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। मिरगावां रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की कविगुरु कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से मंगलवार को मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्राम गढ़िया कछपुरा निवासी अजय कुमार (35) सुबह नौ बजे मिरगावां रेलवे क्रॉसिंग से 300 मीटर दूर पोल संख्या 9867 के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिरगावां रेलवे गुमटी पर तैनात गेटमैन राजवीर ने हादसे की जानकारी रेलवे विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और मझपुरवा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अजय कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे तीन बेटे प्रशांत (10), ऋषभ (7) और आदित्य (4) छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। तीनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें