फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीखमपुर सानी के पास किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा गढि़या निवासी जितेंद्र कठेरिया (35) चेन्नई में बर्फ बेचते थे। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र गुरुवार को चेन्नई से घर वापस आया था। शुक्रवार शाम को घर से भीखमपुर सानी स्थित बाजार के लिए निकले थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पार करते समय किसी वाहन ने जितेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। जितेंद्र के परिवार में मां कांती, पत्नी रविता और दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें