फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 30 Nov 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित के परिजनों को सूचना देते चौकी प्रभारी गीतम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। पड़ोसी युवक के कहने पर दरोगा के उत्पीड़न की शिकायत पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज युवक ने कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। गुरुवार को सौरिख थानाक्षेत्र के गांव फुलरइया निवासी नंद किशोर (32) पुत्र विश्वनाथ गुरुवार को कलक्ट्रेट आया। यहां डीएम कार्यालय के सामने झोले से पेट्रोल की बोतल निकाल कर खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस जला आत्मदाह का प्रयास करने लगा। यह देखकर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने उससे माचिस छीन ली। इस पर उसने पेट्रोल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। सदर कोतवाल ने पीड़ित से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर को दी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के कहने पर खड़िनी चौकी प्रभारी द्वारा उत्पीड़न किया गया है तो  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें