फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधन में हाथापाई, चले लाठी-डंडे

Thu, 30 Nov 2017 12:19 AM IST
kannauj
विज्ञापन
कन्नौज में छेमकली मंदिर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकाें को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समधन। समधन में 33 बूथों पर बुधवार को सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। पहली बार मतदान के लिए कतारबद्ध युवाओं में भी उत्साह दिखा। विकलांग और वृद्ध किसी न किसी का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। हालांकि  कुछेक मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच छिटपुट झड़प, हाथापाई और लाठी-डंडे चले। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इन घटनाओं में कई लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


दोपहर करीब 11 बजे शांति निकेतन पोलिंग बूथ पर सभासद पद के दो प्रत्याशियों के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में दोनों पक्षो में हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। तब कहीं मामला शांत हुआ। मतदान केंद्र इस्माइलपुर पर निर्वतमान चेयरमैन  व एक अन्य प्रत्याशी के बीच फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, कई लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को अपने साथ कोतवाली ले गई। दोपहर करीब 2:30 बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भील तालाब प्राथमिक विद्यालय में बने बूथों पर पहुंचे। यहां कतार में खडे़ मतदाताओं से फर्जी मतदान न करने की अपील की। पोलिंग बूथ के बाहर आते ही वहां बेवजह खड़े लोगों की भीड़ देख कर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस जवानों को जमावड़े लगाए लोगों को खदेड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एसएनए जूनियर स्कूल के आदर्श पोलिंग बूथ का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें