फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। गांव के बाहर युवक ने पेड़ की डाल से गले में फंदा लगा जान दे दी। खेत पर काम करने जा रहे किसानों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कठार गांव निवासी रवि (25) घर में कलह से परेशान था। मंगलवार की रात गांव के बाहर खेत में लगे शीशम के पेड़ पर दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। रवि की शादी वर्ष 2019 मे जाजपुर बंजारा मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की रहने वाली रेनू के साथ हुई थी। उसके एक साल की बेटी दिव्यांशी भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें