फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की महिला ने कराई थी कानपुर के प्रेमी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इंदरगढ़ के मढ़पुरा गांव में चार सितंबर को मिले शव की शिनाख्त में पुलिस को सफलता मिली। अयोध्या में रहने वाली विधवा ने ही प्रेमी से छुटकारा पान के लिए दोस्तों से हत्या कराई थी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी किसान राम नारायण मिश्रा के खेत में चार सितंबर की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। सीसीटीवी के फुटेज में मृतक एक महिला और दो अन्य युवकों के साथ घूमता दिखाई दिया था। छानबीन में जुटी पुलिस ने शव की शिनाख्त कानपुर के गोविंदनगर थाना के संजय नगर निवासी मुन्ना के रूप में की। मुन्ना मंडी में पल्लेदारी करता था। उसकी हत्या अयोध्या में रहने वाली विधवा ने कराई थी। विधवा ने मुन्ना के दोस्त पल्लेदार को एक लाख रुपये देने का लालच देकर हत्या की योजना बनाई थी। मढ़पुरा में शराब पिलाने के बाद मुन्ना की हत्या प्रेमिका ने पल्लेदार और अन्य के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद प्रेमिका ने आरोपियों को एक लाख की जगह सिर्फ पांच हजार रुपये दिए थे। हत्या की मुख्य वजह मुन्ना अक्सर शराब पीकर प्रेमिका से मारपीट करता था। इस कारण वह मुन्ना से छुटकारा चाहती थी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पुलिस तय तक पहुंच चुकी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें