ठठिया(कन्नौज)। अयोध्या मामले को लेकर सोशल साइट की निगरानी की जा रही है। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया गया है कि युवक ने करीब एक माह पूर्व अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर भड़काऊ पोस्ट की थी। इससे पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
फैसले को लेकर सोशल साइट से लेकर चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। बुधवार को ठठिया पुलिस ने ठठिया कस्बा में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया हे। युवक के हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही थाने में उसे छुड़ाने के लिए परिजन पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने छोड़ने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर युवक को हिरासत में लिया गया है।