प्रांतीय विज्ञान मेला सरस्वती शिशु मंदिर दिबियापुर
में हुआ, जिसमें कई प्रतियोगिताओं में शहर के पकरिया टोला शिशु मंदिर के
छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा।
पकरिया टोला की छात्रा
अनुप्रिया यादव ने धन की बचत तथा लक्ष्मी पाल का आदर्श गणितीय आकृतियां में
प्रथम, शुभी मित्रा ने जल के श्रोत व उपयोग दिखाकर द्वितीय, पक्षियों के
आवास में आकाशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृति ज्ञान प्रश्न
मंच में गोल्डी यादव, साहिल कैप्टन, द्वारकेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त
किया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य कैलाशनाथ ने आचार्यों के प्रयास की
प्रशंसा करते हुए कहा कि नन्हें वैज्ञानिक देश के कर्णधार है। सुरेश
द्विवेदी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुप्रिया यादव व
लक्ष्मी पाल गोरखपुर में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 23 नवंबर को
पुन: प्रस्थान करेंगी।