फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकार के कर्ज से परेशान युवक बोला, कर लेंगे खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। साहूकार से लिए कर्ज के कई गुने रुपये देने के बाद भी चुकता न होने से परेशान शख्स ने खुदकुशी करने के लिए कहा है। पुलिस के कहने पर उसने तहरीर दी है।
विज्ञापन

तालग्राम के कांशीराम कालोनी निवासी फिरोज वाल्मीकि ने बताया कि उसने निकवा गांव के एक साहूकार से पांच हजार रुपये कर्ज लिया था। वह दस प्रतिशत ब्याज की दर से 35 हजार रुपये दे चुका है। इसके बाद भी साहूकार 70 हजार रुपये और मांग रहा है। रुपये न देने पर कुछ माह पहले मारपीट कर घायल कर दिया था। फिरोज ने साहूकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दबाव बनाने के लिए साहूकार ने फर्जी छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसा दिया। दो दिन पहले गाली गलौज और मारपीट कर दी। भाग कर मुश्किल से जान बचाई। अब साहूकार खेत और मकान की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा है। इससे आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें