फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Wed, 10 May 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक मौत हो गई जबकि घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के सालेदेपुरा गांव निवासी सुरेश कुमार बुधवार को अपनी ससुराल छिबरामऊ से काजल व बहनोई के पुत्र हर्षित कुमार पुत्र बबलू को बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। बाइक एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर गांव के सामने पहुंची, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हर्षित (25) ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक के शव का मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें