फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, भर्ती

Tue, 16 Jan 2024 02:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। हालांकि युवक को फंदा लगाते पत्नी ने देखा तो शोर मचा दिया। परिजन व पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारकर 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू निवासी राहुल (25) पुत्र दद्दूलाल जाटव सोमवार को अपने खेत में खड़ी फसल में पानी लगाकर घर आया। घर में किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर के कमरे में गया और रस्सी से फंदा लगा लिया। फंदा लगाते ही उस पर पत्नी की नजर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए और राहुल को फंदे से उतारकर तुरंत 100 शैया अस्पताल लेकर गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें