फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिक्षा बेहतर होगी तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा

Tue, 16 Jan 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बेहतर होगी तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा
विज्ञापन


कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से चल रही लाभकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के संचालन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय संचालित किया गया है। इसमें कक्षा छह से 12 तक विभिन्न दिव्यांगताओं (दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित) से ग्रसित छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त सामान्य छात्र-छात्राओं को एक छत के नीचे एक साथ शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए सात कक्षाएं संचालित किया जाना है। जिले में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय सराय सुंदर छिबरामऊ में कक्षा छह का संचालन शुरू किया गया है। जिले में 11,568 नए वृद्धा पेंशन, 7028 नई निराश्रित महिला पेंशन, 904 नए दिव्यांग पेंशनधारकों को पेंशन दी गई है। कहा कि पात्र धारकों के लिए संबंधित विभाग की ओर कार्रवाई की जाए, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1077 से प्राप्त की जा सकती हैं। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में परियोजना निदेशक (डीआरडीए), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक अधिकारी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें