फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के मुखड़ा गांव में युवक ने पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद अंगौछे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

युवक को फंदा लगाते परिजनों ने देख लिया। परिजनों ने फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा और उसे गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार बताई गई है।

सौरिख थाना क्षेत्र के मुखड़ा गांव निवासी प्रभात (30) की फोन पर पत्नी ज्योति से कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रभात ने अंगौछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। फंदा लगाते प्रभात को परिजनों ने देख लिया तो उसे नीचे उतारकर 100 शैया अस्पताल ले आए। वहां उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि प्रभात पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चार दिन पहले ही पंजाब से आया था और फिर ससुराल कानपुर के सिकंदरा चला गया। पत्नी ज्योति मायके में ही है। शनिवार की शाम को वह ससुराल से लौटकर घर आया था लेकिन पत्नी साथ नहीं आई। रविवार की सुबह प्रभात की फोन पर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें