फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ओटी 12 साल बाद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में 12 सालों से बंद पड़ी इमरजेंसी ओटी की शुरुआत रविवार को हुई। इसका शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इमरजेंसी ओटी की शुरुआत होने के बाद आर्थो व सर्जरी के गंभीर मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में ओटी संचालन के लिए प्रशासन काफी समय से लगा हुआ था। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि छह बेड की इमरजेंसी ओटी समेत आईसीयू को शुरू करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिससे आर्थो व सर्जरी से गंभीर मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। ओटी शुरू हो जाने से गंभीर मरीजों की रेफर होने की संख्या में कमी आएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।

डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा सीमित तिर्वा के सदस्यों ने कस्बे में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण को लेकर राज्यमंत्री असीम अरुण को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में सदस्यों ने आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती से पहले पार्कों के सुंदरीकरण कराने की मांग है। इस दौरान हरगोविंद सिंह, योगेंद्र सिंह, डॉ विवेक कुमार, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें