खड़िनी। युवक ने पंखा लटकाने वाले कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी संतराम जाटव उर्फ टर्रा (25) ने रात आठ बजे घर के कमरे में लगे पंखे के कुंडे से साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। संतराम मजदूरी कर अपना व बच्चों का गुजारा करता था। घटना से पत्नी बिंदु और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)