फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिना मान्यता स्कूल का संचालन कराने में तालग्राम बीईओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिना मान्यता प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक स्कूल का संचालन कराने और आलाधिकारियों के निर्देशों पर कार्रवाई न करने पर तालग्राम बीईओ रमेशचंद्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ को कानपुर एडी बेसिक में संबद्ध किया गया है। यह खेल 30 माह से चल रहा था। बीएसए ने बताया कि जल्द ही तालग्राम में किसी अन्य बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम मधई नगला निवासी बदन सिंह ने तालग्राम ब्लॉक डम्मरपुरवा स्थित राजकुमारी मेवाराम हायर सेकेंडरी स्कूल की शिकायत कई बार की। आरोप लगाया कि बिना मान्यता के स्कूल में प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। पूर्व में इसकी जांच भी हुई पर कार्रवाई अब तक नहीं हुई। इस वजह से मामले की जानकारी शासन स्तर पर दी गई।
प्रयागराज के सहायक शिक्षा निदेशक कामताराम पाल और डॉ. बृजेश मिश्र ने मामले को गंभीरता से लिया। वर्ष 2023 में तत्कालीन बीएसए उपासना रानी वर्मा ने अवैध स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी किया था। बीईओ रमेश चौधरी ने प्राइमरी स्कूल का संचालन छुपाकर झूठी आख्या लगा दी थी कि स्कूल कक्षा छह से 10 तक चल रहा है। इसके बाद स्कूल के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए, लेकिन बीईओ ने काेई कार्रवाई न करते हुए आला अधिकारी के आदेशों को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

उमर्दा बीईओ विपिन कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया तो उन्होंने साफ आख्या में साफ लिखा कि स्कूल में प्राइमरी कक्षाएं संचालित हैं। स्कूल भवन मानकविहीन है और गैर प्रशिक्षित शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इसके बाद भी बीईओ रमेशचंद्र चौधरी ने कार्रवाई नहीं की। बीईओ ने आरटीआई में स्कूल प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज होने की गलत सूचना भी दे दी।
सहायक शिक्षा निदेशक ने बीईओ रमेश चंद्र चौधरी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्राइवेट स्कूल बंद कराकर और उस पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन बीईओ ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते शिकायत की गई, जिसमें सहायक शिक्षा निदेशक ने बीईओ तालग्राम को निलंबित कर दिया है। उन्हें मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक कानपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया।
-
यह खबर प्रयागराज से मिली है

अवैध स्कूल के संचालन की सूचना छिपाने पर बीईओ निलंबित

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने की कार्रवाई, कन्नौज के ताल ग्राम में थी बीईओ की तैनाती



अमर उजाला ब्यूरो



प्रयागराज। स्कूल के नाम पर अवैध वसूली कराने और कक्षाओं के संचालन की गलत रिपोर्ट प्रेषित के आरोपों की जांच के बाद बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। कन्नौज के विकासखंड ताल ग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रमेश चंद्र चौधरी पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल ने कार्रवाई की है।

पानीपत (हरियाणा) के मधई के ग्राम नगला निवासी बदन सिंह की शिकायत के बाद बीईओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में सामने आया कि कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के डंबर पुर्वा अमोलर में प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के करीब 400 बच्चों के लिए अवैध रूप से राजकुमारी मेवाराम आदर्श विद्यालय संचालित किया जा रहा था। दिसंबर 2023 में तत्कालीन बीएसए उपासना रानी वर्मा ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी को सौंपी गई।

आरोप है कि उन्होंने विद्यालय संचालकों की मिलीभगत से दो जनवरी 2024 को दी गई जांच रिपोर्ट में प्राइमरी स्तर के संचालन को छिपाते हुए केवल कक्षा छह से 10 तक विद्यालय संचालन की बात लिखी थी। एक से पांच तक कक्षा संचालन का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद अवैध रूप से संचालित विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जुलाई-2025 में बीएसए संदीप कुमार ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ अवैध रूप से कक्षाएं संचालित करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के अन्य आरोपों के आधार पर भी खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें