फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रसोइया ड्रेस में नहीं मिली तो शिक्षक पर कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए कार्यरत ब्लाॅक तालग्राम की 512 रसोइयों को शैक्षिक सत्र में यूनीफार्म खरीदने के लिए खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। निरीक्षण के समय ड्रेस कोड में न मिलने पर रसोइयों के साथ संबंधित प्रधानाध्यापक व इंचार्ज शिक्षक पर कार्रवाई होगी। बीएसए ने पत्र भेज पर बीईओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



सर्वशिक्षा अभियान के तहत ब्लाॅक 186 परिषदीय, एडिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मदरसों में पंजीकृत बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन दिया जाता है। योजना के तहत ब्लाॅक में 512 रसोइया कार्यरत हैं। महिला रसोइया की यूनीफार्म में भूर रंग की साड़ी और पुरुष का पैंट भूरा, शर्ट बादामी निर्धारित की गई है। वर्ष 2022-23 में प्रति रसोइया 500 रुपये ड्रेस के लिए दिए गए थे। इस वर्ष 2023-24 में डीएम और सीडीओ के अनुमाेदन के बाद रसोइयों के खाते में किचन वस्त्र परिधान खरीदने लिए प्रत्येक वर्ष मिलने वाली 500 रुपये की धनराशि खाते में भेज दी गई है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रसोइया निर्धारित ड्रेस में स्कूल में मौजूद रहे अन्यथा रसोइया और संबंधित प्रधानाध्यापक व इंचार्ज शिक्षक पर कार्रवाई की जाएं। बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि रसोइया यूनीफार्म में ही स्कूल आएं और गुणवत्ता व सुरक्षा के साथ एमडीएम बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें