फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरकारी कार्यालयों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, सरकार आएगी आपके द्वार

Mon, 25 Nov 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीरो पावर्टी योजना के तहत ग्राम पंचायत के 15 से 25 परिवार चिह्नित किए जा रहे हैं, जिन्हें सरकार की लाभकारी योजनाओं से आच्छादित कर गरीबी से बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। यह बात ग्राम गंगधरापुर में आयोजित जन संवाद कैंप कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कही।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार आयुष्मान कार्ड बनवा रही है। ग्राम पंचायत में युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग की गई, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि युवाओं के खेलने के लिए खेल मैदान, एवं कूड़ा निस्तारण केंद्र, तालाब को अमृत सरोवर योजना के तहत साफ-सफाई आदि कार्य करवाए जाएंगे, जिससे ग्राम पंचायत गंगधरापुर सुंदर व दर्शनीय दिखेगा। उन्होंने कहा कि जनता की हर एक समस्याओं के निस्तारण के लिए हम जन संवाद कैंप का आयोजन कर रहे हैं। अब जनता को इधर-उधर सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर गरीब जनता परेशान रहती थी। अब सरकार आपके द्वार समस्याओं को सुनने के लिए आई है। आपकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, एडीओ समाज कल्याण तसलीम खान, सदर बीडीओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-
योजना की जानकारी के लिए लगाए गए स्टॉल
कैंप में वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना, आधार प्रमाणीकरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, दिव्यांग शादी विवाह पुरस्कार प्रोत्साहन, दिव्यांग कृत्रिम अंग उपकरण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा, मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि योजनाओं आदि के स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन


-
चार वृद्धों को दिए गए पेंशन प्रमाण पत्र
वृद्धावस्था योजना के तहत कौशल्या देवी, रामश्री, विद्यासागर, अशोक कुमार को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें