फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जीवन में किए हुए कर्मों की सजा इसी जन्म में मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। 84 लाख योनियों में जेष्ठ देव दुर्लभ ये शरीर है। महापुरूष आते हैं मनुष्य को जागरूक करने के लिए। जीवन में किये हुए कर्माें की सजा इसी जन्म में मिलती है।
विज्ञापन


शनिवार को हाथिन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में उमाकांत महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वक्त के समर्थ गुरू के पास पहुंचकर उपाय जान लो, जिससे इस जीवन में कदम कदम पर आ रही तकलीफों से छुटकारा पाकर नर्क व चौरासी लाख योनियों से मुक्ति मिल जाए। उन्होंने कहा कि तीरथ गए एक फल, संत मिले फल चार। सतगुरू मिले अनेक फल, कहेत कबीर विचार। सत्संग सुनने मात्र से दैविक व भौतिक कष्ट मिटते हैं। श्रृद्धाभाव भक्ति के अनुसार कामना भी पूरी होती है। इस दौरान राजवीर उपाध्याय, राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, रामू भदौरिया, चंद्रपाल त्रिमोहन, जबर सिंह, रजनीश यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें