गांव सौंसरापुर में आयोजित दंगल में पहलवानों ने तमाम दांव-पेंच दिखाए। इस दौरान लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। सौंसरापुर के पहलवानों ने अपने दमखम के लोगों को दातों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया।
दंगल का उद्घाटन सपा के जिला सचिव मंसूर खां ने किया। पहली कुश्ती कानपुर के पहलवान सद्दाम व सौंसरापुर के मन्नू के बीच हुई। इसमें मन्नू ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में सौंसरापुर के साहिद व वाशिद बंथर के बीच हुई। इसमें शाहिद ने जीत पक्की की। तीसरी कुश्ती में मो. हसन सौंसरापुर और राजेश रायबरेली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।
इसमें मो. हसन ने बाजी मारी। वाशिद बंथर और सौंसरापुर के राजू के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें राजू की जीत हुई। इस दौरान अब्दुल वकील अहमद, अविनाश दोहरे, जावेद अहमद, इश्तिकार हुसैन आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी नौरंगपुर वृजकिशोर गौतम पुलिस टीम के साथ डटे रहे।