फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक टीले से दबा, मौत

Wed, 25 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से दो मजदूर दब गए। जिसमें एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामले में मजदूर के पिता ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बनियानी गांव के पास में वन विभाग के जंगल से गांव के ही एक व्यक्ति के यहां मिट्टी का भराव करने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी भरकर डाली जा रही थी। मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब गांव के रतीराम बहेलिया (25) पुत्र राजेश्वर व वीर सिंह (40) पुत्र दयाराम व मंगल सिंह काफी गहरे गड्ढे से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्राली में भर रहे थे।

यह ट्रैक्टर बनियानी गांव के ही बबलू सिसौदिया व हसरुद्दीन के थे। इसी बीच में मिट्टी का टीला ढह गया। जिसमें रतीराम व वीर सिंह दब गए। हादसा देख दोनों ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले। घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद जब तीसरा मजदूर मंगल सिंह मौके पर पहुंचा तो उसने हादसे को देख शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दबे मजदूरों को बाहर निकाला, पर तब तक रतीराम की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। बाद में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मजदूर के पिता राजेश्वर ने ट्रैक्टर मालिक बबलू सिसौदिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, बनियानी के निकट वन विभाग के जंगल से काफी समय से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई न करने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। लोग रात्रि के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए मिट्टी का खनन करते हैं। इस अवैध खनन के कारण ही आसपास क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं, जिससे जमीन की सतह पोली होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें