नगर के मुख्य मार्ग पर करवाई गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ में नगरीय और ग्राम पंचायत इलाकाें में आए प्रवासी मजदूरों का लेखाजोखा प्रवासी राहत मित्र ऐप पर दर्ज होगा। डाटा इकट्ठा करने के लिए लेखपालों, पंचायत सचिवों को तीन जून तक का समय दिया गया है।
फीडिंग के लिए लेखपालों, अध्यापकों और अनुदेशकों सहित 30 कर्मचारियों को लगाया गया है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि प्रवासी मजदूरों का वर्गीकरण 94 प्रकार के कुशल और अकुशल श्रमिकों के रूप में किया जाएगा।
इन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। खाते खुलवाए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों के खातों में एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। बैठक में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ यादव, राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित सहित सभी लेखपाल व पंचायत सचिव मौजूद रहे।