फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Fri, 22 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर मशाल जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की रेलवे कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। आरपीएफ का कहना था कि प्रदर्शन से पहले अनुमति लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन


वहीं यूनियन के नेताओं ने कहा कि उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया है, जिसके लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। कन्नौज यूनियन शाखा के मंत्री देवदत्त कटियार ने कहा कि सातवें वेतन आयोग द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के विरोध में 26 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है। वेतन आयोग की सिफारिशों में कमेटी गठित करके सुधार कराया जाए।

सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को 5400 रुपये पे ग्रेड के समतुल्य वेतन दिया जाए। सामूहिक बीमा योजना की मासिक कटौती में 50 फीसदी सरकार वहन करे। यदि सरकार ने हठधर्मिता न छोड़ी तो एनसीजेसीएम की 8 फरवरी को होने वाली बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मशाल जुलूस का संचालन अध्यक्ष महेश चंद्र, मंत्री खुमान सिंह, मंत्री देवदत्त कटियार आदि ने किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह कटियार, भीखा सिंह राना, जालिम सिंह, नेपाली सिंह, नितिन कुमार, भोला प्रसाद, संदीप, रमाकांत, महताब, पीके सिंह, पन्नेलाल, आशीष चावला, पूनम, नीतू सिंह, बिट्टन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें