फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को काम का आकलन करना है - सीएम

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह क्षेत्र उनका व सांसद डिंपल यादव दोनों का है। अब जनता को उनके काम का आकलन करना है। दोबारा सरकार बनने पर छिबरामऊ में स्टेडियम बनवाया जाएगा। बसपा और भाजपा से सचेत रहें।
विज्ञापन


कन्नौज में केके इंटर कालेज खेल मैदान में आयोजित रैली में कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उनको यहां की खुशबू भेंट करें, ताकि महीनों तक कन्नौज की सुगंध न जाने पाए। मोदी मन की बात कहते हैं करते कुछ नहीं है। हमारी बुआ पुलिस को लालच देने का काम कर रही हैं। जबकि पुलिस के लिए सबसे अधिक समाजवादी लोगों ने काम किया है। बार्डर स्कीम को सपा ने ही खत्म किया। इत्र कारोबारियों व किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर परफ्यूम पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार में आए तो तिर्वा-कन्नौज फोरलेन को औरैया तक बनाया जाएगा। युवाओं की पढ़ाई के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कौशल विकास केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।

इस मौके पर सदर प्रत्याशी अनिल दोहरे, तिर्वा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल, एमएलसी रामवृक्ष यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, रामवृक्ष यादव, सीएम निजी सचिव गजेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


छिबरामऊ के कस्बा सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के खेल मैदान में समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बिना कहा कि पत्थर वाली सरकार ने पूरा प्रदेश बर्बाद कर दिया।

अच्छे खां व कामरान के संचालन में हुई जनसभा को विधायक अरविंद सिंह यादव, सयुस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता कनौजिया, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजयबहादुर पाल, रामप्रकाश शाक्य आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें