कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के रसूलपुर गांव में कब्जा मुक्त जमीन पर बनाई जा रही दीवार को विपक्षियों ने गिरा दिया। विरोध करने पर निर्माण करा रही महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी घनश्याम ने बताया कि उसकी निजी जमीन पर गांव के राजबहादुर, बबलू कब्जा कर रखा था।
थाना संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने संयुक्त टीम भेजकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जमीन खाली होने के बाद पीड़ित पक्ष ने निर्माण शुरू कर दिया। तभी लोग पहुंच गए। राज मिस्त्री व मजदूरों को धमका कर भगा दिया। आरोप है इन लोगों ने निर्माणधीन दीवार को भी गिरा दिया। निर्माण करा रही मां मिथिलेश व पत्नी सविता देवी ने विरोध किया। तो गालीगलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की। इसमें दोनों के गंभीर चोटें आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।