फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से नगदी-जेवर उड़ाए

Wed, 06 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सवार एक महिला यात्री के बैग से नगदी और जेवरात मंगलवार को पार हो गए। रास्ते में जब महिला ने बैग देखा तो होश उड़ गए और उसने पति को फोन किया।
विज्ञापन


पति मुकदमा लिखाने की बात कहकर पत्नी को ले गया। छिबरामऊ क्षेत्र के गांव तेराजाकेट निवासी प्रीती पत्नी श्याम जी अपनी ससुराल रठगांव जाने को बिधूना जाने वाली बस में बैठ गई। प्रीती के बैग को बस कंडक्टर ने सीट के ऊपर रखवा दिया। छिबरामऊ से खड़नी के बीच रास्ते में किसी ने बैग से अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये की नगदी पार कर दी।

खड़नी के पास महिला को कुछ शक हुआ तो उसने बैग उठाया और चेन खोल कर देखा तो जेवर और रुपये गायब थे। यह देख प्रीती ने रोना शुरू कर दिया। वह खड़नी में ही बस से उतर गई और पति को फोन कर जानकारी दी। एक घंटे बाद पति पहुंचा और बिधूना कोतवाली में घटना की रिपोर्ट लिखवाने की बात कहकर पत्नी को साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें