फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरकारी अस्पतालों की कैंटीन चलाएंगीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के सरकारी अस्पतालों की कैंटीन अब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के हवाले होगी। जिला अस्पताल में पहले से चल रही कैंटीन के सफल प्रयाग के बाद इसे सभी सरकारी अस्पतालों में लागू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य शिशु, सुरक्षित मातृत्व है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मरीजों, प्रसूताओं को कन्नौज के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में पौष्टिक व निशुल्क भोजन मिलेगा। कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार का उद्देश्य है।


डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत एक मिशन मोड पर अभियान चल रहा है, जहां हम अपनी समूह की बहनों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रहे है। जिला, ब्लाॅक, ग्राम स्तर पर दीदीयों को जोड़कर उनका समूह बना रहे है और विभिन्न क्रियाकलापों से जोड़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ अमित सिंह ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीडीओ एनडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें