फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वूमेन हेल्प लाइन को बताया कारगर

Sat, 25 Jul 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए कन्नौज के लोगों के प्रति मोहब्बत जताया। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कर्मभूमि कन्नौज में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसे और गति दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे के किनारे ठठिया में विशिष्ट मंडी बनने से आलू समेत विभिन्न किसानों को लाभ मिलेगा। कन्नौज में अतंराष्ट्रीय स्तर का परफ्यूम पार्क व इत्र उद्योग का क्लस्टर बनाने की योजना भी जल्द साकार होगी।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में पंजाब नेशनल बैं की ओर से आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1090 वूमेन हेल्प लाइन कारगर साबित हुई है। अब तक उत्तर प्रदेश में ढाई लाख महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं का इसके जरिए समाधान हुआ है। प्रदेश सरकार और वह महिलाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं। महिला हित में तमाम योजनाएं शुरू करा रही हैं।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि बैंकों का बढ़ना विकास की रफ्तार बढ़ाता है। दो साल में यूपी में 3200 बैंक शाखाएं खोली जा चुकी हैं। अब इसमें 115 शाखाएं और बढ़ गई हैं। कन्नौज में तीन साल पहले केवल 60 राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं थीं। मुख्यमंत्री के प्रयास से 40 शाखाएं बढ़ी हैं। जल्द ही 40 एटीएम और खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पांच हजार की आबादी हर पर पांच किमी क्षेत्र में बैंक की एक शाखा हो।
विज्ञापन


आगामी पहली अगस्त से तिर्वा व छिबरामऊ के व्यापारियों को आयकर, व्यापार कर का चालान भरने व जमा करने के लिए एसबीआई कन्नौज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह सुविधा पहली अगस्त से पीएनबी की तिर्वा व छिबरामऊ शाखा में शुरू हो जाएगी। डीजी वित्त ने कहा कि जिले में 24 घंटे बैंकिंग सुविधा देने के लिए 25 ई-लाबी बैंक शुरू कराई जाएंगी। पहली ई लाबी बैंक सांसद डिंपल के जन्म दिन पर 15 जनवरी 2016 को खुलेगी।

शिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए 200 बैंक मित्र का चयन करने का भी निर्देश पीएनबी के महाप्रबंधक को दिया। साथ ही साहूकारों के चंगुल से जनता को बचाने के लिए बैंकों से अभियान चलाने का आह्वान किया। सरकार की मदद से क्षेत्र को साहूकार मुक्त बनाने को कहा। उन्होंने बैंकों के प्रयास से कन्नौज में जल्द ही 1000 करोड़ रुपये का मेगा ऋण वितरण कैंप आयोजित कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें