फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित फाइल: भ्रूण को झोले में लेकर एसपी दफ्तर पहुंचीं महिला

Fri, 09 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मारपीट के दौरान छह माह की गर्भवती के पेट में लात मारने का मामला सामने आया है। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पीड़िता की भाभी झोले में छह माह के भ्रूण को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचीं। भ्रूण को बाहर निकालते ही हड़कंप मच गया। पीड़िता ने ठठिया पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी रोली देवी ने बताया कि देवरानी राधा छह माह की गर्भवती थी। गुरुवार को वह कंडे उठाने के लिए गई थी। तभी परिवार के ही छोटेलाल, पत्नी ममता देवी, रघुवीर व सुरेश विवाद को लेकर मारने पीटने लगे। इसी दौरान चचिया ससुर छोटलाल ने देवरानी के पेट में लात मार दी। इससे गर्भपात हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बीचबचाव कर उसकी जान बचाई। आरोप लगाया है कि जब वह मामले की शिकायत करने ठठिया थाना पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने शिकायत दर्ज करने की बजाए उसे भगा दिया। कहा कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। ठठिया पुलिस ने न्याय न मिलने पर शुक्रवार को पीड़िता की भाभी रोली देवी भ्रूण को झोला में डालकर एसपी दफ्तर पहुंची। झोले में भ्रूण होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। आपसी झगड़े में महिला के गर्भपात की जानकारी सामने आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें