कन्नौज जिले के तिर्वा में खेतों की ओर जाते समय एक महिला को तीन युवकों ने दबोच लिया। तीनों युवकों ने पिटाई करने के बाद महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने धरमगंदपुर गांव निवासी राहुल, विमल और अजीत पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया कि 25 अक्तूबर की रात वह खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने उसके पकड़ लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर पिटाई की और तीनों ने दुष्कर्म किया। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।