फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत, किशोर घायल

Mon, 13 Apr 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पदारथपुर में सोमवार को एचटी लाइन का तार एलटी पर जा गिरा। इससे पूरे गांव के घरों में करंट उतर आया। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। कई मकानों में विद्युत उपकरण और फसल जलने से लाखों रुपये नुकसान हुआ।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 11 बजे के बाद पदारथपुर गांव में एक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर पड़ा। इससे घरों में करंट फैल गया। केबिल जलकर जमीन पर गिरने लगीं। इसी तरह घरों में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। इस दौरान सुरेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक घर की जल रही केबिल के नीचे से गुजरा।

तभी केबिल टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। इससे वह घायल हो गया। नाती अभिषेक को जमीन पर पड़ा देख उसकी दादी महादेवी पाल (55) पत्नी रामदास उसे बचाने के लिए दौड़ीं। तभी दूसरी केबिल आकर महादेवी के ऊपर आ गिरी। इससे उनकी मौत हो गई। बिजली के तार टूटने से उठी चिंगारी में राम सनेही के ट्यूबवेल पर रखा ट्रांसफार्मर फट गया।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों के घरों के पास रखे अनाज के गट्ठरों में आग लग गई। इसके अलावा सुरेंद्र के खेत में खड़ी चार बीघा गेहूं की फसल भी जलने लगी। किसी तरह ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। मृतका के पुत्र सुरेंद्र की फौती सूचना पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
ग्रामीण विनोद पाल व संजू पाल ने बताया कि एक वर्ष पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय बिजली विभाग को हाईटेंशन लाइन गांव के बाहर निकालने के लिए शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन विभाग ने इस पर अमल नहीं किया। एक बार गार्डिंग लगी थी, जो ढीली होने पर बिजली विभाग ने हटवा ली। सोमवार को फिर एक बार तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यदि गार्डिंग होती तो शायद तार टूटकर नीचे न गिरने पाता।

डीएम से एचटी लाइन हटवाने की गुहार
पदारथपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को हादसे के बाद डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें एचटी लाइन को गांव से हटाने व पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। पदारथपुर निवासी सतीश चंद्र, गिरीश चंद्र आदि ने बताया कि एचटी लाइन के तार स्पार्किंग के साथ गिरने से गांव के वृजेश, पिंके, सुरेंद्र के घरों में आग लग गई। इस गांव में एचटी लाइन के कारण 22 जुलाई को भी इसी प्रकार की घटना घट चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता की घोर लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें