फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Wed, 18 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार करते समय एक वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डिगसरा निवासी चंद्रावती (78) पत्नी श्रीराम दोपहर एक बजे गांव से जलालाबाद आ रही थी। तभी खुदलापुर पूर्वी क्रासिंग के निकट वह रेलवे लाइन पार करने लगी। इसी दौरान कानपुर से कासगंज की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इसकी चपेट में आने से चंद्रावती के चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह नजारा देख सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। साड़ी के आधार पर उसके पुत्र ने शिनाख्त की। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाल बीएल यादव व जसोदा चौकी इंचार्ज लाल चंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें