फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार से महिला की मौत, एलाइजा जांच में पांच और मिले डेंगू मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बुखार से एक महिला मौत हो गई, जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है। वहीं एलाइजा जांच में पांच नए डेंगू मरीज सामने आए हैं। अब तक 375 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


मानीमऊ के दंदौरा खुर्द गांव निवासी अजय सिंह उर्फ भईयन, उनकी पत्नी किरन देवी और पुत्र नीशू बुखार की चपेट में आने से बीमार चल रहे हैं। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक मां व बेटे की जांच में डेंगू की बात सामने आई थी। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था। शनिवार को अजय सिंह अपनी पत्नी व पुत्र को इलाज के लिए कानपुर लेकर गए थे, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर में किरन की मौत हो गई। बेटे का इलाज चल रहा है। लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। पांच नए डेंगू के मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 375 हो गई है। 33 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें