फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार से महिला की मौत, 25 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के गांव कूकापुर गोविंदपुर में बुखार का कहर जारी है। इलाज के दौरान कानपुर में महिला की मौत हो गई। शनिवार देर रात शव गांव आते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


गांव निवासी सोनी (60) को 21 अक्तूबर को बुखार आ रहा था। पुत्र लक्ष्मण ने बताया कि पहले तालग्राम में झोलाछाप से इलाज कराया। आराम न होने पर शनिवार सुबह तिर्वा लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां नर्सिंग होम में इलाज कराया, जहां पर शनिवार शाम को मां ने दम तोड़ दिया।
गांव के संतोष कुमार ने बताया कि आत्माराम (50), अनिल कुमार (26), बृजेश कुमार (48), माला राजपूत (13), पायल (30), राधाचरण (70), सोनी देवी (30), नितिन कुमार (12), अनिल कुमार (55), मोरश्री (80), रानी देवी (45), प्रीती (32), समेत करीब 25 लोग बीमार है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोप है गांव में गंदगी फैली है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पंचायत प्रशासन ने सफाई और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि गांव में शिविर लगाया जा चुका है। दोबारा स्वास्थ्य टीम को भेज कर मरीजों का चेकअप कर दवा वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें