फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। महिला की शनिवार रात को मौत हो गई। भाई ने पति समेत ससुरालीजनों पर विवाद के दौरान दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई ने रविवार को पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ठठिया के ग्राम मौजा सत्तार निवासी कमल किशोर की पत्नी किरन (40) की रात मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सदर क्षेत्र के मकरंदनगर निवासी भाई दिलीप ग्राम मौजा सत्तार पहुंचे। भाई ने बताया कि बहन किरन की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के साथ की थी। आरोप है कि रात 12 बजे किरन का पति कमल किशोर, सास सीमा देवी, देवर अभिनव और परिवार के अन्य सदस्यों वीरू व हर्षित से विवाद हो गया।
कहासुनी के बाद बहन की पिटाई की और ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में छप्पर के पाइप से दुपट्टा बांधकर किरन के गले में फंदा डाल दिया। आरोप है कि दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट अैर तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें