सामने शनिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया। महिला का सिर ट्राॅली से टकरा गया और सड़क पर गिरने से मौत हो गई।
औरैया जनपद के कस्बा कटरा निवासी पूर्व फौजी बैरिस्टर सिंह, पत्नी सरस्वती देवी (63) के साथ ससुराल ग्राम नगला भदई गए थे। शनिवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्यासपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय सरस्वती देवी का सिर अचानक ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकरा गया। हादसे में संतुलन बिगड़ने से सरस्वती सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बैरिस्टर भी चुटहिल हो गए। उधर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चौकी पर भिजवा दिया। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।