फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर। महिला ने गांव के दो युवकाें पर मारपीट करने व दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह 11 बजे पति टिनशेड में मवेशी बांध रहे थे। तभी गांव के दो लोग आए और गालीगलौज करते हुए मवेशी बांधने से रोक दिया। विरोध करने पर दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों आरोपी लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर घर पहुंचे और टिनशेड गिराते हुए मारपीट शुरू कर दी। पति जान बचाकर घर के अंदर पहुंचे तो यह लोग दरवाजे में धक्का देकर घर में घुसकर पति के साथ मारपीट करने लगे।
बेटे के साथ वह बीचबचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी लहराते हुए पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें