फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण के बिना नहीं मिलेगा भुगतान

Fri, 06 Feb 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को कन्नौज ब्लाक के प्रेरकों की बैठक हुई। इस दौरान उनको नियमित रुप से केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि प्रशासन ने केंद्रों की मानीटरिंग का कार्य शुरु कर दिया है। कार्य न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर करीब 25 ग्राम पंचायतों के प्रेरकों ने नियुक्ति के बाद से अब तक मानदेय न मिलने की बात उठाई। कहा गया कि इस मामले पर लिखा-पढ़ी चल रही है। जल्द ही उनके खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


साक्षर भारत मिशन की ब्लाक समन्वयक रुबी त्रिपाठी ने बताया कि ब्लाक में करीब 146 प्रेरक नियुक्त थे। इसमें 16 प्रेरकों ने रिजाइन दे दिया है। 1 अगस्त से 31 मार्च 2014 तक का सभी का भुगतान उनके खातों में भेजा जा चुका। जबकि गांगेमऊ, सहिल्लापुर, जलालपुर अमरा, सौंसरी, दाईपुर, सारोंतोप, जलालपुर पंचमा, सलेमपुर तारा बांगर, भाऊखुर्द सहित करीब 25 ग्राम पंचायतों के प्रेरकों का मानदेय लटका है।

जिनके भुगतान के लिए लिखा-पढ़ी का कार्य चल रहा है। ब्लाक समन्वयक ने कहा कि बिना नवीनीकरण के अब भुगतान नहीं होगा। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने साक्षरता मिशन की कमान अपने हाथों में ले ली है। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव को निर्देश दिए हैं कि जिले की ग्राम पंचायतों में लोगों को साक्षर बनाए जाने के लिए नियुक्त प्रेरकों का भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन


इन सभी का पहले नवीनीकरण करा लिया जाए। सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रेरकों की पहले जांच कराई जाएगी कि वह प्रतिदिन केंद्र संचालन कर रहे हैं अथवा नहीं। यदि जांच के दौरान पाया गया कि वह केंद्र का संचालन नहीं कर रहे हैं, तो उनके स्थान पर दूसरे पढ़ाने वाले प्रेरकों को मौका दिया जाएगा, और उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

प्रेरकों को जागरूक किया
बीआरसी में हुई प्रेरकों की बैठक में समन्वयक मंजीत यादव ने कहा कि सभी केंद्रों को समय से खोला जाए। सभी प्रेरक अपने नवीनीकरण की सूचना सोमवार तक अवश्य दे दे। काम में लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एबीआरसी पंकज यादव, सुरजीत, पुष्पेंद्र कुमार, सुरजीत, नीलम, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें