फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी जा रही थी करवाचौथ की पूजा करने, पति ने कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। करवाचौथ पर शराब पीने से मना करने पर दंपती के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साएं पति ने फंदा लगाकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला के भाई ने पति समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बे तालग्राम के मोहल्ला तालाब कला निवासी शिवम सक्सेना की फास्ट फूड की दुकान है। गुरुवार को पत्नी सोनी (27) करवाचौथ का व्रत थी। शाम को शिवम शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी जब पूजा करने जा रही थी, तो शिवम और शराब पीने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रात को शिवम और परिवार के लोगों ने फंदा लगाकर सोनी की हत्या कर दी।
इटावा के सैफई थाना कुम्हबल गांव निवासी भाई आशीष कुमार ने बताया कि 22 नवंबर 2017 में बहन सोनी की शिवम से शादी हुई थी। शिवम दहेज की मांग को लेकर अक्सर शराब पीकर बहन का उत्पीड़न करता था। थाना पुलिस ने आशीष की तहरीर पर पति शिवम, देवर सपना, शिवा, ससुर रमेशचंद्र उर्फ पप्पू, सास और देवरानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें