फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला

Sat, 13 Jan 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शादी के बाद दहेज की मांग कर ससुरालीजन विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता के परिजनों ने दहेज की मांग को पूरा कर दिया। इसके बाद भी और अधिक दहेज की मांग करते हुए पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हसरेन गांव निवासी आरजू ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने तीन साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर निवासी साजिद के साथ शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन कम दहेज देने का ताना मारकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये नगद व एक कार की मांग की। परिजनों ने मांग को पूरा करने से मना कर दिया। मांग पूरी न होता देख ससुरालीजन आए दिन प्रताड़ित करते रहे।
प्रताड़ना देख पीड़िता के परिजनों ने ससुरालियों को पांच लाख रुपये दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी पति साजिद, ससुर नियामत खां, सास रहीसा, देवर सादिक व शाहिद कार की मांग की और मारपीट कर घायल कर दिया। एक महीना पहले पति साजिद ने गांव के बाहर तीन बार तलाक बोलकर छोड दिया और ससुराल आने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें