फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दूध फैलने पर दो पक्षों में लाठियां चलीं, चार घायल

Thu, 23 Feb 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के रभंकपुर्वा में बकरी के छूट जाने से दूध निकलते समय गाय बिदक गई। इससे दूध फैल गया। इसको लेकर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। इसमें दंपती और मां-बेटा समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रभंकपुर्वा गांव निवासी ओमकार के पुत्र अर्पित (19) ने बताया कि पड़ोसी बजरंग दयाल की पत्नी राजेश्वरी गुरुवार सुबह गाय से दूध निकाल रही थी। तभी उसकी बकरी छूट कर गाय के पास पहुंच गई और गाय बिदक गई। इससे बाल्टी से दूध फैल गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के साथ मिलकर मां मंजूदेवी (40) से गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वह जब बचाने गया तो उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। इसमें मां और वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के बजरंग दयाल (45) ने बताया कि दूध फैलाने का जब उलाहना दिया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे और पत्नी राजेश्वरी (42) को घायल कर दिया। दोनों पक्षों के परिजनों घायलों को सीएचसी लेकर आए। जहां से डॉ. इरशाद ने गंभीर रूप से घायल अर्पित और मां मंजू देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि जांच के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें