फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बुआ-भतीजे घायल

Thu, 23 Feb 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार बुआ-भतीजे घायल हो गए। गांव के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हसेरन क्षेत्र के खरगपुर गांव के नादेमऊ रोड पर बसवारी गांव निवासी राहुल बसवारी बुआ प्रतिमा को लेकर बाइक से इंदरगढ़ की ओर जा रहा था। खरगपुर पुलिया के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एबुलेंस से हसेरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें