फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऐसी डिग्री का क्या फायदा, जो नौकरी न दिला सकी... लिख छात्र ने जान दी

Sat, 24 Feb 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ऐसी डिग्री का क्या फायदा, जो एक नौकरी न दिला सकी, हमारी आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई। इसलिए हमारा मन भर गया है। छात्र ने सुसाइड नोट लिखने के बाद सारे शैक्षिक प्रमाण पत्र जला दिए। इसके बाद कमरे में बहन के दुपट्टे को फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह मां ने चाय पीने के लिए आवाज दी। जवाब ना मिलने पर वह कमरे में गई तो सामने बेटे को फंदे पर लटकता देखकर होश उड़ गए। शोर मचाते हुए बेहोश हो गई। जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़पुर्वा सहजापुर निवासी ब्रजेश पाल (25) बीएससी कर चुका था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। ब्रजेश के परिवार में पिता लक्ष्मण पाल, मां गुड्डी देवी और दो बहनें हैं। एक बहन संगीता की शादी है। पिता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मां ने बताया कि ब्रजेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी, लेकिन परीक्षा लीक होने की खबर से वह परेशान था। गुरुवार रात को बेटे ने साथ में खाना खाया और इसके बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह वह घर में सफाई करते हुए ब्रजेश के कमरे के पास पहुंची और बेटे को चाय पीने के लिए आवाज दी। अंदर से जब आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा। तो सामने पंखे में बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक सुसाइड नोट मिला। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि छात्र के पास सुसाइड नोट मिला है। छात्र ने नौकरी न मिलने से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मैं अब और जीना नहीं चाहता
जान देने से पहले ब्रजेश ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे माता-पिता मुझे माफ करना, मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए, मैं मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मैं अब और जीना नहीं चाहता। हमें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं थी। बस हमारा मन भर गया है और आज मैं सबका साथ छोड़ने जा रहा हूं। हो सके तो माफ कर देना। आज का दिन हमारे लिए आखरी दिन है।
विज्ञापन

आज हमने मां के साथ खाया खाना
सुसाइड नोट में लिखा था कि आज हमने मां के साथ खाना खाया और हम मां-बाप को धोखा देने जा रहे हैं। पापा का ख्याल रखना और बोल देना, हमारा तुम्हारा इतना साथ था। संगीता की शादी अच्छे से करना, भले ही हम नहीं हैं। हमने बीएससी के सारे कागज जला दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें