फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में इंजीनियर की मौत, चालक घायल

Sat, 24 Feb 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लखनऊ से आगरा की ओर जा रही कार ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी व पुलिस ने मोबाइल और पहचान पत्र से घायलों की पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन



प्रयागराज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बाईं का बाग, जीटी रोड पायल सिनेमा के सामने मकान नंबर 19/07 निवासी प्रशांत भार्गव (33) लखनऊ में एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। लखनऊ के थाना बाजार खाला के ऐशबाग पीली काॅलोनी रंजना नर्सिंग होम के निकट रहने वाले कार चालक शाजेब (27) के साथ आगरा में एक प्लांट को देखने जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे कार आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में इंजीनियर व चालक घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, यूपी 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल इंजीनियर को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज तिर्वा भेजा गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक को सीएचसी तालग्राम से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल काॅलेज भेजा गया। वहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि प्रशांत के साले लखनऊ के राजेंद्र नगर निवासी ऐश्वर्य भार्गव साथी आर्यन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें