फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव संवत्सर पर निकले जुलूस व रैलियां

Sat, 09 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
तिर्वा कस्बे में नव संवतसर पर जुलूस निकालते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीताराम हीरो देवी सरस्वती शिशु मंदिर नजरापुर, पकरिया टोला एवं कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने नवसंवतसर पर जुलूस व रैलियां निकालकर भारत माता की पूजा अर्चना की। उधर तिर्वा में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कस्बे को केसरिया झंडों से पाट दिया। रामलीला मैदान से सैकड़ों युवाओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन



सीताराम हीरो देवी सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं ने नूतन वर्ष का अभिनंदन व भारतीय नववर्ष की शुभकामनाओं से संबंधित लिखे स्लोगन की पट्टिकाओं को लेकर रैली निकाली। विद्यालय परिसर में गोष्ठी के दौरान प्राचार्य व आचार्यों ने नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान आचार्य शैलेंद्र कुमार, अनुराग, धर्मेद्र कुमार, अरुण कुमार, अर्चना श्रीवास्वत, अर्चना सिंह मौजूद रहे। कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।


इस मौके पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राधेश्याम द्विवेदी ने कहा कि आज के ही दिन परम पिता ब्रहमा ने सृष्टि का शुभारंभ किया था। भगवान श्रीराम एवं युधिष्ठर का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था। संत झूलेलाल का जन्म व आर्य समाज की स्थापना के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म ही आज के ही दिन हुआ था। गोष्ठी पश्चात विद्यालय परिसर में प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन



तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक नवसंवत्सर को लेकर हिंदू महासभा के सौरभ भदौरिया, सौरभ गुप्ता, अजय चतुर्वेदी, सभासद मनीष पेंटर के नेतृत्व में े कस्बे को केसरिया झंडों से सजाया गया। लोगों ने घरों पर भी केसरिया पताका फहराईं। सुबह 10 बजे राम जानकी ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में हवन पूजन का आयोजन हुआ।

तत्पश्चात रामलीला मैदान से शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से इंदरगढ़ तिराहे पर स्थित बालाजी मंदिर से होते हुए धर्मशाला रोड से होकर गांधी चौक चौराहे पर पहुंची। जुलूस में प्रमुख रूप से रामप्रकाश गुप्ता, ध्रुव प्रताप सिंह, गोविंद गुप्ता, ओमजी गुप्ता, चंदन श्रीवास्तव, राजा अवस्थी, लल्ला गुप्ता, रेशू स्वर्णकार, रामप्रकाश पेंटर, राम औतार मनबसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें