कन्नौज। राजस्थान के भिवाड़ी में श्रमिक ज्ञान सिंह के दो बेटों की हत्या से पैतृक गांव में भी मातम है। बेटों का दिल्ली में ही अंतिम संस्कार होगा। इससे परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी ज्ञान सिंह अगस्त में पत्नी उर्मिला, 13 वर्षीय पुत्र अमन, आठ वर्षीय विपिन, वर्षीय शिवा और डेढ़ वर्षीय कृष्णा के साथ रोजगार की तलाश में भिवाड़ी शहर पहुंचा था। यहां किराए का मकान लेकर उसने सब्जी बिक्री का धंधा शुरू कर दिया था। 15 अक्तूबर को पुत्र अमन, विपिन और शिवा को हवाई जहाज में सफर कराने का झांसा देकर आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली के रोहणी में अमन और विपिन की हत्या कर दी थी। शिवा को मृत समझकर वहीं छोड़कर भाग निकले थे। घटना से पैतृक गांव में मातम है। ज्ञानसिंह के छोटे भाई राजबहादुर परिवार के साथ दिल्ली रवाना हुए है। राजबहादुर ने बताया कि दिल्ली में ही भतीजों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
----------
महादेवी घाट गोशाला में रहता था परिवार
करीब पांच सालों से ज्ञानसिंह परिवार के साथ महादेवी गंगा घाट पर स्थित गोशाला में रहता था। वह गंगा मेले में खिलौनों की दुकान लगाता था। दयनीय माली हालत से उभरने के लिए वह राजस्थान पहुंचा था।