फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुन्ना में गठित होगी पुनर्गठन पेयजल योजना

Thu, 25 Dec 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत भुन्ना में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी इस समय पर्याप्त पानी नहीं दे पा रही है। टंकी को भरने के लिए स्थापित तीन में से दो ट्यूबवेल खराब होने से लोगों में नाराजगी है। उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह का कहना है कि भुन्ना में पुनर्गठन पेयजल योजना गठित की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के चार जोन में बांटकर स्टीमेट बनाए जाएंगे।

नब्बे के दशक में भुन्ना में पानी टंकी बनाई गई थी। इससे करीब 58 गांवों व मजरों को पानी मिलता रहा, लेकिन बीते कई सालों से टंकी की हालत खस्ता है। मौजूदा समय में यह जनता की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। इस समस्या पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि दोनों ट्यूबवेल रिबोर के लायक हैं। ट्यूबवेल व पाइप लाइन अपनी आयु पूरी कर चुकी हैं। इसलिए पुनर्गठन योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन के अनुसार 58 गांवों को चार जोन में बांटा जाएगा। मौजूदा टंकी व एक ट्यूबवेल को इस्तेमाल कर लिया जाएगा। जबकि अन्य गांवों तक आबादी बढ़ने के अनुसार सभी लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए नई टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। नए सिरे से पाइप लाइन भी डाली जाएगी। दो-तीन महीने के अंदर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज देंगे। फिलहाल पानी की समस्या के लिए एक खराब नलकूप को रिबोर करा दिया जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा पानी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें