फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी, आलू की फसल चौपट होने की आशंका

विज्ञापन
फोटो:25- तिर्वा मार्ग पर ओवरब्रिज के निकट रात में जलभराव के बाद गुजरते बाइक सवार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। जिले में गुरुवार से लगातार बारिश जारी हैं। रविवार को भी हवाओं के साथ बारिश हुई। इस बारिश का अधिक असर छिबरामऊ क्षेत्र में दिखा। क्षेत्र में हुई तीन घंटे की झमाझम बारिश से खेत जलमग्न हो गए। खेतों में पानी भर गया। इससे बुआई किया गया आलू नष्ट होने की कगार पर आ गया। इससे किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

किसान सितंबर से ही खेतों में आलू की बुआई शुरू कर देते हैं। अब तक कई बार मौसम का मिजाज बदल चुका है। पिछले 15 दिनों से आसमान साफ होते ही किसानों ने आलू की बुआई कर दी थी। अभी आलू के पौधे निकलने भी शुरू नहीं हुए थे कि रविवार को हुई बारिश से खेतों में पानी भरने से बीज पौध बनने से पहले ही नष्ट होने की कगार पर पहुंच गए है। बारिश बंद होने के बाद खेतों में बर्बादी देख किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगीं।
-----------------------
आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट
कन्नौज। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर को हल्की धूप निकलने के बाद शाम करीब पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। इसी तरह छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तालग्राम समेत तिर्वा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरे जिले में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने कहा कि सोमवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बारिश में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
विज्ञापन

-------------------
प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन
------------------------------
-बारिश के दौरान ऐसे स्थान पर न जाएं, जहां जलभराव रहता है।
-गहरे स्थान, नदी, तालाब, कुएं के पास जाने से परहेज करें और बच्चों को कतई न भेजें।
-लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसलिए जर्जर और कच्चे मकानों में बिल्कुल न रहें और दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएं।
-तेज बारिश के दौरान तभी बाहर निकलें, जब बहुत जरूरी हो। जलभराव के दौरान बिजली के खंभों के आसपास से बिल्कुल भी न गुजरें।
-छोटी नदियों और नहरों में भी इस समय पानी अचानक बढ़ रहा है। इसलिए इसमें तैराकी और मछली पकड़ने का काम भी न करें।
-बारिश के दौरान उसी सड़क से गुजरे, जिससे आप अच्छी तरह जानते हो। अनजान सड़क पर न जाएं, क्योंकि इसमें किनारे और सड़क का पता नहीं चल पाता और हादसे की संभावना बढ़ जाती है।
-गांवों में बारिश के दौरान सांप के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगर सांप काटता है तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से टीका लगवाया जाए।
-आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही है। इससे बारिश के समय घर पर ही सुरक्षित रहें।
--------------------------
09सीएचबीपी68: किसान सतीश तिवारी। संवाद
उधार लेकर खरीदा था बीज
ग्राम पल्यौरा निवासी सतीश तिवारी ने बताया कि पिछली कई सालों से आलू की फसल पर मंदी के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बार कुछ लाभ की उम्मीद में उधार लेकर आलू का बीज बोया था। बरसात के कारण 90 प्रतिशत बीज खराब हो जाएगा। बारिश ने किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ा दिया है।
------------------
09सीएचबीपी69: घनश्याम तोमर। संवाद
धान की फसल में भी होगा नुकसान
किसान घनश्याम तोमर का कहना है कि धान की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। बारिश के कारण धान की फसल खेतों में ही फैल गई। खेतों में कटे पड़े धान में चावल काला होने की संभावना है। बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान धान व मक्का की फसल में ही हुआ है।
------------------
09सीएचबीपी70: शीलू शर्मा। संवाद
महंगाई के बाद बारिश ने तोड़ी कमर
किसान शीलू शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन समेत पिछले कई सालों से किसान फसलों में नुकसान उठा रहा है। इस बार किसानों को फसलों से फायदे की आस बंधी थी। महंगाई के इस दौर में बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।
------------------
09सीएचबीपी71: चरन सिंह शाक्य। संवाद
सब्जियों में भी नुकसान
ग्राम सराय दायमगंज निवासी किसान चरन सिंह शाक्य ने बताया कि धान, मक्का व आलू की फसल के अलावा बारिश से सब्जियों में भी नुकसान की संभावना है। मूली, धनिया, गोभी, बैगन, पालक, भिंडी की फसलों की पैदावार पर भी खासी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें